फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली के आश्रम चौक से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक ट्रैफिक जाम मुक्त करने की परियोजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) लगभग तैयार हो गई है। शुक्रवार को एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया) ने परियोजना काम शुरू करने की प्रक्रिया से पहले शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में एनओसी के लिए आवेदन कर दिया है। एनओसी मिलने के बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
जाम की समस्या मौजूदा समय में आश्रम चौक से लेकर बदरपु रबॉर्डर तक जाम ट्रैफिक रेंगता रहता है। सुबह-शाम व्यस्त घंटों में करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबे इस हिस्से को पार करने में पौना घंटा तक लग जाता है। यहां न्यू फ्रेंडस कॉलेनी, ओखला मोड़, सीआरआरआई , सरिता विहार के पास ट्रैफिक लाइट होने से वाहन चालकों को रुकना पड़ता है। वहीं आली गांव और मदनपुर ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.