नई दिल्ली, अगस्त 24 -- आशीष गुप्ता नई दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर राजधानी के लोगों में जो उत्साह है, लेकिन आश्रम की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए इस तक पहुंचना चुनाैती से कम नहीं होगा। इस बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे की मूल योजना में आश्रम से आने वाले वाहनों को सीधे एक्सप्रेसवे से जोड़ने का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। इस ओर से आने वाले वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए चार किलोमीटर लंबा जाम और घुमावदार रास्ता तय करके जाना होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस ओर इशारा किया है। विशेषज्ञों की निगाह में यह समस्या बड़ी है, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को अब भी विकल्प की तलाश करनी चाहिए। डीएनडी पर यू-टर्न देकर समस्या का हल निकालना चाहिए।

एक्सप्रेसवे का ट्रायल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हाल में ट्रायल के लि...