कोडरमा, अप्रैल 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद आश्रम रोड से गझंडी तक बनने वाले सड़क मार्ग का निर्माण आखिरकार शुरू हो गया है। करीब तीन वर्षों से लंबित इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। यह सड़क पिछले तीन साल से अधूरी पड़ी थी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। खासकर बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते थे, जिससे दैनिक जीवन भी प्रभावित होता था। मामला नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने त्वरित पहल करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश के बाद विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए सोमवार से कार्य प्रारंभ कर दिया। सड़क निर्माण शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों का कहना है कि सड़क बन जाने से आवागमन सुगम हो...