रिषिकेष, अप्रैल 7 -- राव राशिद। मुनिकीरेती स्थित मधुवन आश्रम को लेकर विवाद सामने आया है। खुद को आश्रम का ट्रस्टी बताने वाले हरिकृष्ण दास ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कई आरोप लगाए। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि आश्रम में तड़के पांच बजे होने वाली मंगला आरती में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आश्रम इस्कॉन वृंदावन ट्रस्ट की संपत्ति है और वहां आने वाले लोगों को रोका जा रहा है।हरिकृष्ण दास के अनुसार, वर्ष 1988 में मुनिकीरेती में यह संपत्ति ट्रस्ट द्वारा आश्रम के लिए खरीदी गई थी, लेकिन वर्तमान में इसका संचालन ट्रस्ट के नियमों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कुछ व्यक्तियों के नाम का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.