हरिद्वार, मार्च 17 -- मातृसदन आश्रम में शाम को संदिग्ध युवक अचानक आश्रम परिसर में घुस आया और सीधे साध्वी के कक्ष तक पहुंच गया। शोर मचने पर आश्रम के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले को लेकर आश्रम प्रबंधन ने साजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मचारी सुधानंद ने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे के आसपास एक युवक आश्रम में दाखिल हुआ और साध्वी के कक्ष तक पहुंचा। उस समय साध्वी अस्वस्थ होने के कारण विश्राम कर रही थीं। युवक उनके सिरहाने खड़ा हो गया। आहट मिलने पर जब साध्वी की आंख खुली तो सामने अजनबी को देखकर उन्होंने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे संतों और कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे जगजीतपुर चौकी पुलिस के हवाले किया गया। इस घटना को आपराधिक साजिश से जोड़ते हुए खनन और भू...