आश्रम-बदरपुर रूट को जाम फ्री बनाने की तैयारी, NHAI का Rs.600 करोड़ वाला प्लान; केंद्र से मांगी मंजूरी
फरीदाबाद, मई 10 -- दिल्ली के आश्रम चौक से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक सड़क को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने की परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) लगभग तैयार हो गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने शुक्रवार को परियोजना पर काम शुरू करने की प्रक्रिया से पहले वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में एनओसी के लिए आवेदन कर दिया है। एनओसी मिलने के बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। मौजूदा समय में आश्रम चौक से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम के चलते गाड़ियां यहां रेंग-रेंगकर चलती हैं। सुबह-शाम व्यस्त घंटों के दौरान तो करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबे इस हिस्से को पार करने में पौना घंटा तक लग जाता है। यहां न्यू फ्रेंडस कॉलेनी, ओखला , सीआरआरआई, सरिता विहार के पास ट्रैफिक लाइट होने से वाहन चालकों को रुकना पड़ता है। वहीं आली गांव और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.