बलिया, अप्रैल 5 -- बलिया, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय वैना के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा में पांच बच्चों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। इनका चयन प्रयागराज, आजमगढ़, रसड़ा और गोरखपुर केंद्रों के लिए हुआ है।इससे पहले विद्यालय के चार छात्रों ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा-2025-26 में भी शानदार सफलता हासिल की थी। यहां के छात्र सुंदरम खरवार ने 156 अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा विकास वर्मा, प्रिंस खरवार व शशिकांत गिरि भी सफल रहे थे। प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजना श्रीवास्तव ने इसे विद्यालय परिवार का सामूहिक प्रयास बताया। मार्गदर्शक कुमार प्रशांत, संध्या सिंह, धीरेन्द्र राय, अरमान अली, ममता स...