फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर। अमौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर की छात्रा हिमानी पटेल मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर सफलता हासिल की है। कौशांबी के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा छह में चयनित होने पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना है। बता दे राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित होता है। जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। जिसमें बच्ची के चयनित होने पर परिवार ही नहीं गांव क्षेत्र के लोग छात्रा को बधाई देने घर पहुंच रहे है। छात्रा ने पिता सुरेंद्र व शिक्षकों को श्रेय दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.