रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा एक से पांचवीं तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रवेश विशेष रूप से राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के बालकों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बीपीएल परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कॉपी, किताबें, स्टेशनरी, बैग और ड्रेस सहित छात्रावास में रहने, भोजन, बिस्तर और दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर की जा रही है। वर्तमान में विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में कुल 33 सीट...