आश्रम चौक के पास चार दिन यातायात प्रभावित रहेगा
नई दिल्ली, जून 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आश्रम चौक के पास रिंग रोड पर आगामी चार दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। यहां दिल्ली जल बोर्ड ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस कार्य के चलते महारानी बाग से आश्रम के बीच रिंग रोड का कैरिजवे पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में सराय काले खां से आश्रम चौक, डीएनडी फ्लाईवे से आश्रम चौक और सीवी रमन मार्ग से रिंग रोड पर मिलने वाला यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने यात्रियों को आश्रम चौक और आसपास के क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है।ट्रैफिक यह भी पढ़ें- आश्रम चौक के पास चार दिन यातायात रहेगा प्रभावित पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद की ओर जाने वालों को आश्रम फ्लाईओवर से कैप्टन गौर मार्ग, ओखला मंडी रोड, मोदी मिल फ्लाईओवर होते हुए मथुरा रोड का उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.