मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हल्की बारिश ने छठ घाटों पर तैयारी में लगी निगम की टीम की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को धूप होने पर गीली जमीन सूख गई पर जलकुंभी की नई समस्या उत्पन्न हो गई। आश्रम घाट का अधिकतर हिस्सा जलकुंभी से भर गया है। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक बारिश के बाद पानी की धार के साथ जलकुंभी बहते हुए आ रहा है। आश्रम घाट के साथ ही अन्य घाटों पर वार्ड जमादार को सोमवार सुबह से जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।दरअसल, चैती छठ को लेकर निगम शहर के 11 प्रमुख घाटों पर तैयारी कर रहा है। इनमें बूढ़ी गंडक से जुड़े सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, सूर्य मंदिर घाट, अखाड़ा घाट व लकड़ीढ़ाई घाट के अलावा साहू पोखर, तीनपोखरिया, पड़ाव पोखर, ब्रह्मपुरा पोखर, आरडीएस कॉलेज पोखर व विवि पोखर शामिल हैं। आश्रम घाट व उसके पास ही स्थित स...