कन्नौज, जून 27 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में श्री गंग कालिका औगड़ अनाथ आश्रम के मुख्य ट्रस्टी व महंत राजागिरि औघड़ ने चोरी, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में न्यायालय की शरण ली है। उन्होंने दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आश्रम के महंत राजगिरी औघड़ ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए बताया कि 7 मार्च की रात करीब 10 बजे नीलू और मंशाराम आश्रम में घुस आए और एक मोबाइल फोन तथा 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। शोर सुनकर महंत और आश्रम में मौजूद श्रद्धालु जाग गए तो आरोपित उन्हें धक्का देकर फरार हो गए।महंत यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत 07 पर केस दर्ज का आरोप है कि घटना की शिकायत मेहंदीघाट पुलिस चौकी पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 1 अप्रैल को आरोपित दोबारा आश्रम पहुंचे, जह...