आश्रम के बाहर खड़ा नीम का पेड़ हुआ धराशायी
हरिद्वार, अप्रैल 17 -- कनखल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे आनंदमयी आश्रम के बाहर सड़क किनारे खड़ा एक पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आकर दो अस्थायी दुकानें और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। शुक्रवार को पेड़ गिरने से मार्ग भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। अचानक हुए हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। तुरंत ही फायरकर्मी पेड़ को काटकर हटाने में जुट गए, ताकि रास्ता जल्द से जल्द खोला जा सके। मौके पर कनखल थाने की पुलिस टीम भी पहुंच गई और यातायात को नियंत्रित किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और विशाल था, जो अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ के नीचे दो दुकानें और एक स्कूटी दब गईं, जिससे स्थानीय दुकानदारों को नुकसान हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.