लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।कंजा बरम बाबा देवस्थान आश्रम कमेटी में शरद गुप्ता सोनू को प्रबंधक बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि शरद गुप्ता लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जिससे आश्रम की व्यवस्थाएं उनके नेतृत्व में और बेहतर होंगी। इस अवसर पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और आश्रम के विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई। नवनियुक्त प्रबंधक शरद गुप्ता सोनू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा आश्रम के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.