नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- दिल्ली के नबी करीम इलाके में शनिवार रात सनसनीखेज वारदात के बाद भले ही लाशें दो मिलीं पर जान तीन की गई। आशू और उसकी प्रेमिका के अलावा पेट में पल रहा एक बच्चा भी लव ट्राएंगल की भेंट चढ़ गया। शुरुआती जांच के मुताबिक चाकूबाजी की इस घटना के पीछे 22 साल की शालिनी के पेट में पल रहा बच्चा ही तात्कालिक वजह बना। दरअसल, शालिनी की शादी कुछ साल पहले आकाश (23) से हुई थी। लेकिन बीच में उसका पति के साथ अलगाव हो गया। इस बीच उसका संपर्क 34 साल के आशू के साथ हो गया। दोनों लिव इन पार्टनर के साथ भी कुछ समय तक रहे। हाल ही में शालिनी और उसका पति आकाश दोनों करीब आए। शालिनी आशू को छोड़कर अपने पति के पास लौट गई थी। शालिनी अभी प्रेग्नेंट थी। आशू और आकाश दोनों उसके पेट में पल रहे बच्चे को अपना बता रहे थे। लेकिन शालिनी ने आशू से संपर्क रखने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.