शामली, मई 9 -- कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी युवक आशु हत्याकांड में सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि गत एक मई को उनके पुत्र आशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस द्वारा आकाश और शंकर उर्फ मोहित निवासी शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि हत्या के पीछे जिन लोगों की भूमिका बताई जा रही है, उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस युवती के साथ आशु का प्रेम प्रसंग था, उसके भाइयों की भूमिका भी मामले में संदिग्ध है, लेकिन पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे परिवार में नाराजगी और असंतोष बना हुआ है। परिजनों ने डीएम से मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.