शामली, मई 4 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। रविवार को पुलिस की कई टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन देर शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। गांव खंद्रावली निवासी 24 वर्षीय आशु पुत्र वीरेंद्र की विगत शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में परिजनों और ग्रामीणों को हादसे की आशंका थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद मामला हत्या का निकला। यह भी पढ़ें- जौनपुर में दुल्हन के ममेरे भाई ने दूल्हे को मारी थी 3 गोलियां, लव मैरिज होने से था नाराज इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चौकी के सामने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.