प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। स्थापना के 90 वर्ष के उपलक्ष्य में आकाशवाणी प्रयागराज की ओर से यूइंग क्रिश्चियन महाविद्यालय में गुरुवार को आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा आर्या राजपूत ने प्रथम, प्रथम वर्ष के छात्र हर्ष मिश्र ने द्वितीय एवं द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष कुमार पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एएस मोजेज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशाषी अभय कान्त तिवारी, प्रभारी हिंदी विभाग ईसीसी डॉ. सुदीप तिर्की एवं प्रभारी प्राचीन इतिहास विभाग ईसीसी डॉ. जॉन कुमार ने निभाई। समन्वयक भूपेन्द्र कुमार मिश्र तथा संयोजक डॉ. आरुणेय मिश्र थे। संचालन डॉ. अंशु सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. आरुणेय मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ. गज...