प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली निगम के आशुलिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने एक डिस्काम से दूसरे डिस्काम में स्थानांतरण का विकल्प दोबारा खोलने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2000 में विद्युत परिषद के पुनर्गठन के बाद आशुलिपिकों को जिस डिस्काम में तैनात थे, वहीं आमेलित कर दिया गया। इसके बाद उनका कार्यक्षेत्र संबंधित डिस्काम तक सीमित हो गया, जबकि अभियंता, अवर अभियंता और लेखा संवर्ग को कॉमन कैडर का लाभ दिया गया। इस संबंध में कर्मचारी संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष को कई बार प्रत्यावेदन और अनुस्मारक भेजे जा चुके हैं। संगठन ने 18 नवंबर 2024, 28 नवंबर 2024, 29 मई 2025 और 22 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्रों का हवाला देते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। संगठन का कहना है कि वर्ष 2000 के ...