बोकारो, अगस्त 14 -- बोकारो। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बुधवार को सेक्टर 4डी स्थित आशुतोष शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई l यह कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने पीला वस्त्र धारण कर अपने सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी l यह कलश यात्रा आशुतोष शिव मंदिर से शुरू होकर नगर के सेक्टर 4 स्थित जगन्नाथ मंदिर के सूर्य सरोवर में जाकर समाप्त हुई l जहां पर मंगल कलश में पूरे विधि विधान के साथ पुजारी के मंत्र उच्चारण के बीच पवित्र जल को भरा गया l इसके बाद जल से भरे मंगल कलश को पुन: सिर पर रखकर महिलाएं वापस आशुतोष शिव मंदिर तक आई l आशुतोष शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.