मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड की जांच कर रही सीआईडी पटना के दो पदाधिकारी बुधवार की दोपहर नगर थाने पहुंचे। वहां उन्होंने हत्याकांड से जुड़ी फाइलों को खंगाला। सीआईडी के अधिकारी केस से जुड़े कुछ और फाइलों को खोज रही थी। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि जब केस सौंपी गया था तब ही सारी फाइल सीआईडी के हवाले कर दिया गया था। थाने पर अब केस से जुड़ी कोई भी फाइल नहीं है। इसके बाद सीआइडी के अधिकारी वापस लौट गए। यह भी पढ़ें- Samastipur News: आपसी वर्चस्व या लेनदेन में वारदात की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...