नई दिल्ली, मई 26 -- रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा को लोग एक प्यारे कपल के रूप में देखते हैं। उन्होंने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर दोबारा जयमाला पहनाई। इस सेलिब्रेशन के वीडियोज और फोटोज वायरल हैं। लोग इन पर प्यार बरसा रहे हैं। इन्हें परफेक्ट कपल बोल रहे हैं। पर आशुतोष बता चुके हैं कि एक वक्त था जब उन्हें लगता था कि शादी दो दिन भी नहीं चलेगी। आज बात करते हैं उनकी इंट्रेस्टिंग लव स्टोरी पर।25 साल पूरे होने पर आशुतोष का पोस्ट आशुतोष राणा ने एक लंबा पोस्ट लिखा है। वह लिखते हैं, 'आनंद से पूर्ण समय तेजी से बीत जाता है, उसके गुजरने का पता ही नहीं चलता, लगता है जैसे कल की बात थी। देखते ही देखते आज मेरे और परमप्रिय रेणुका जी के विवाह के 25 वर्ष पूर्ण हो गए।दांव लगाना सीख लो... आदरणीय रेणुका जी के साथ बीते 25 वर्षों के अनुभव के आधार पर कहता हूं कि व...