नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- आम आदमी पार्टी (आप) को पिछले वित्त वर्ष में चंदा देने की खबर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख आशुतोष रांका ने चुप्पी तोड़ी है। सीजेपी गठन से पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ जुड़े रहे रांका ने कहा है कि 'आप' का हिस्सा होने की बात पुरानी है। उन्होंने इस बात को लेकर चिंता जाहिर की कि चंदा के ब्यौरे के साथ उनका पता और पैन कार्ड आदि भी सार्वजनिक कर दिया गया है। रांका ने कहा कि इससे उनके माता पिता के लिए खतरा बढ़ जाएगा। सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने आम आदमी पार्टी को चंदा देने वालों की लिस्ट में अपने नाम को लेकर आई खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह बात कि मैं आम आदमी पार्टी का हिस्सा था, पुरानी खबर है। और मैं यह भी समझता हूं कि मैंने 'आप' को पिछले साल चंदा दिया, यह क्लिक किए जाने लायक शीर्षक बना...