जयपुर, अगस्त 23 -- नीट पेपर लीक पर आंदोलन चलाकर केंद्रीय मंत्री को इस्तीफे के लिए मजबूर करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अब 'स्कूल ठीक करो' अभियान को लेकर चर्चा में है। इसी मुहिम के तहत राजस्थान में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में जाते समय सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका पर हमला कर दिया गया। हमले के खिलाफ सीजेपी एक तरफ जहां राजस्थान में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए आंदोलन चलाने की धमकी दे चुकी है तो खुद आशुतोष रांका ने अपने संग हुई मारपीट से बड़ा फायदा मिलने की बात कही है। अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत का यह हिस्सा खूब वायरल हो रहा है। आशुतोष रांका और उनकी टीम पर जयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर रामपुरा-कंवरपुरा में हमला हुआ था। सीजेपी की टीम गांव से उस स्कूल की तरफ बढ़ रही थी जिसका भवन जर्जर होने के बाद ब...