शामली, मार्च 27 -- शामली। शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में उच्च न्यायालय की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका डालने पर बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। शामली एसपी को शिकायती पत्र देते हुए उन्होंने बताया कि फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने या याचिका वापस न लेने पर उन्हें एवं उनके अधिवक्ता को बम से उड़ाकर मारने की धमकी दी है। एसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक जिस मोबाइल फोन नंबर से धमकी आना बताया जा रहा है वह पाकिस्तान का है। कॉल डिटेल्स तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार जांच की जा रही है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि 25 मार्च को सुप्रीम को...