प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए चार महत्वपूर्ण मामलों में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। उन्होंने संबंधित प्रकरणों से जुड़े डिजिटल साक्ष्य व दस्तावेज होने का दावा किया है।

उन्होंने मथुरा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि वृंदावन स्थित छत्तीसगढ़ कुंज से जुड़े दस वर्षीय नाबालिग बटुक के मामले में 29 नवंबर 2025 को मथुरा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में कुछ व्यक्तियों की भूमिका की जांच की मांग की है। उन्होंने देवो बाबा आश्रम, पोतरा कुंड से जुड़े विवादित वसीयत प्रकरण का भी उल्लेख किया। कहा कि वसीयत के निर्माण की परिस्थितियों, हस्ताक्षरों, गवाहों और संबंधित व्...