लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, संवाददाता। जन भवन प्रांगण में खेले जा रहे चांसलर कप इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में एलयू और एकेटीयू ने अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में जगह बनाई। दिन के पहले मैच में एलयू ने पुनर्वास विश्वविद्यालय को चार विकेट से पराजित किया। पुनर्वास विवि ने 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 94 रन बनाए। एलयू की ओर से प्रवीण ने चार विकेट चटकाए। एलयू की टीम के लिए आशुतोष यादव ने मात्र 23 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया और टीम को 9.3 ओवर में ही जीत दिला दी।दूसरे मैच में एकेटीयू के कुंदन ने मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने मात्र 46 गेंदों पर 107 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर एकेटीयू को 137 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में केजीएमयू की टीम निर्धारित 12 ओवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.