गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- गाजियाबाद, वंदना। सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आशी पटेल ने रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। पानीपत, हरियाणा में सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल, कोच और खेल प्रेमियों ने आशी पटेल को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के सीबीएसई विद्यालयों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। 13 वर्षीय आशी पटेल ने अंडर-14 आयुवर्ग में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले भी आशी प्रदेशीय, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल कर चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: तरुण ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण आशी की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक...