मैनपुरी, मार्च 23 -- मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों के दो बच्चों को हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा। दोनों ही बच्चे आज मंगलवार को दिल्ली से बंगलोर हवाईजहाज में सफर कर पहुंचेंगे। बंगलोर में दोनों ही बच्चे आईआईटी का भ्रमण करेंगे और यहां तकनीकी बारीकियां सीखेंगे। दोनों ही बच्चों ने बीते दिनों जिले में हुई राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रदर्शनी में जिले में प्रथम और द्वितीय स्थान पाया था। परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की राष्ट्रीय आविष्कार जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित होती है। इसी के तहत बीते 12 फरवरी को बीएसए कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय आविष्कार जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। यहां सभी ब्लाकों से कुल 100 बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जिनमें प्रथम पांच स्थान पाने वाले बच्चों को टैबलेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.