मऊ, मार्च 9 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दोहरीघाट ब्लॉक ईकाई के अध्यक्ष और मंत्री पद का चुनाव भारी गहमा के बीच हुआ। अध्यक्ष पद आशीष कुमार राय ने छह तो मंत्री पद पर सुजित कुमार राय ने 114 मतों से जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही शिक्षकों एवं समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी शिक्षा, शिक्षक और विद्यालय हित में सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। दोहरीघाट क्षेत्र के 120 परिषदीय विद्यालयों के 390 शिक्षक-शिक्षिका उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक ईकाई पदाधिकारी चुनाव में मतदान के लिए पंजीकृत थे। इसमें सुबह 10.30 बजे से ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) गोंठा पर मतदान शुरू हुआ है, जो 2.30 बजे तक चला। कुल 369 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.