आशीष यादव का उप्र हाकी टीम में चयन, हर्ष
भदोही, जुलाई 31 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के एक और लाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के पंचमहला देवनाथपुर (लक्ष्मणपट्टी) निवासी आशीष यादव का चयन उत्तर प्रदेश पुरुष हॉकी टीम में हुआ है, जो 28 जुलाई से आठ अगस्त तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित है। राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में वे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जानकारी के बाद कालीन नगरी के लोगों में हर्ष है। आशीष ने सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम को दिया। हर्ष जताने वालों में धर्मेंद्र कुमार, जिला हॉकी संघ के संरक्षक शाह आलम, सचिव राजकमल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल, महेश यादव, शिवाकांत यादव, हॉकी कोच मुनव्वर हुसैन आदि ने हर्ष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.