हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 31 -- Bihar News: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने बिहार के 53 जिलाध्यक्षों का मनोनयन कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश कांग्रेस की सभी जिला इकाई का नए सिरे से गठन कर दिया है। पहले बिहार में कांग्रेस के 40 संगठन जिला इकाई थी। अब बिहार में कांग्रेस के 53 संगठन जिला होंगे। पटना ग्रामीण-एक का चंदन कुमार, पटना ग्रामीण-दो का गुरजीत सिंह, पटना शहरी का कुमार आशीष जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर से संगठन सृजन अभियान चलाया गया था। इसके लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। इसके बाद जिलाध्यक्ष के दावेदारों का साक्षात्कार भी हुआ था। इसके बाद पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंप दी गई थी। सभी पर्यवेक्षकों से विमर्श के बाद ही केंद्रीय नेतृत्व ने जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाई है। पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.