आशीष ने नीट-यूजी में हासिल किया 602 अंक
मोतिहारी, जुलाई 18 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि प्रखंड के दुधही गांव के होनहार छात्र आशीष विश्वनाथ प्रकाश उर्फ मुन्नू बाबू ने नीट-यूजी परीक्षा में 602 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आशीष, दुदही गांव निवासी किसान बिन्देश्वरी कुशवाहा व शिक्षिका इंदु कुमारी के छोटे पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, हरसिद्धि से प्राप्त की। मैट्रिक उत्तीर्ण करने के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए कोटा गए, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ नीट परीक्षा की तैयारी शुरू की। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा में 601 अंक लाकर चांदपुरा के आयुष कुमार ने बढ़ाया गांव और जिले का मानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.