लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, संवाददाता। आशीष प्रजापति ने मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण में दमदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक जीते। सीएस आजाद व राम बालक ने चार-चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर आयोजित हुई प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। फुटबॉल शूटआउट में महिलाओं में प्रिया पाण्डेय व पुरुषों में नावेद शिकोह की टीमों ने खिताबी जीत दर्ज की। रस्साकसी में महिलाओं में प्रिया पाण्डेय, पुरुषों में रविंद्र शर्मा की टीम स्वर्ण जीते। शतरंज में सीएस आजाद व बैडमिंटन महिला एकल में पल्लवी श्रीवास्तव विजेता बने। विजेताओं को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पुरस्कृत किया। इससे पहले मुख्य अतिथि का आयोजन सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया। समापन समारोह का संचालन अखंड प्रताप शाही ने किया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.