कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से संडे लीग में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मेटाडोर फोम एकादश ने नाइट स्काचर्स को दस विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में क्रेजी रेंजर्स ने कलावती सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया। तीसरे मैच में ब्लू वारियर्स ने पटेल प्रापर्टीज को चार विकेट से पराजित किया। कानपुर साउथ मैदान पर हुए मैच में नाइट स्कॉचर्स की टीम 26.1 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सिद्धार्थ पांडे ने 40 रन, सुदीप्त द्विवेदी ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में रितेश गुप्ता ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी मेटाडोर फोम एकादश ने 15 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 146 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से सौरभ सिंह ने 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। सौरभ सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सप्रू मैदान...