नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Ashish Kacholia Portfolio: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने डिफेंस, न्यूक्लियर और एयरोस्पेस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Walchandnagar Industries बेच दिया है। कंपनी की पहली तिमाही के शेयरहोल्डिंग में उनका नाम नहीं है। बता दें, इस मल्टीबैगर स्टॉक में मार्च क्वार्टर तक आशीष कचोलिया की कुल हिस्सेदारी 1.54 प्रतिशत थी। उनके पास कंपनी के 10.45 लाख शेयर थे। जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग में उनका नाम नहीं है। इसका मतलब हुआ कि दिग्गज निवेशक की हिस्सेदारी या तो 1 प्रतिशत से कम हो गई है। या फिर उन्होंने अपना पूरा हिस्सा ही बेच दिया है। बता दें, 1 प्रतिशत से कम की हिस्सेदारी होने पर कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में नाम नहीं दिखता है। यह भी पढ़ें- Swiggy का शेयर आज 7% टूटा, निवेशकों को किस बात का सता रहा है डर?शेयरों का प्रदर्शन कैस...