आशीष और मोंटू ने जीता दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब
मुरादाबाद, जून 4 -- नगर स्थित आर पी सिंह मेमोरियल बैडमिंटन क्लब कांठ में दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन में आशीष और मोंटू ने अपनी विपक्षीय टीम को हराकर टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा किया। नगर के रामपाल सिंह मैमोरियल बैडमिंटन क्लब कांठ में दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में कांठ क्षेत्र की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में सभी मैच रोमांचक खेले गए। टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे को पराजित कर धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए। बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एमए क्लब और आरपीएस क्लब के बीच मैच खेले गए। एमए क्लब के आशीष और मोंटू ने आरपीएस क्लब के सुधीर और योगेंद्र को 21-20,21-19 और 21-18 से पराजित कर एमए क्लब के खिलाड़ियों ने फ़ाइनल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.