मेरठ, मार्च 5 -- पीटीआई आशीष आत्महत्या प्रकरण में परिजनों ने मृतक की प्रेमिका के पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म, अपहरण के केस में फंसाने की धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के खतौली के ताजपुर निवासी पीटीआई आशीष के चचेरे भाई दीपक ने दौराला थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मृतक ने दो दिन पहले उसे फोन कर जानकारी दी थी कि खतौली निवासी आसिफ और उसका रिश्तेदार देवबंद निवासी शाहरुख दुष्कर्म और अपहरण के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।दो मार्च को दौराला के वलीदपुर कट के सामने खेत में आशीष का शव मिला था। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में भी इन बातों का जिक्र करते हुए दोनों आरोपियो के नाम लिखे थे। पीड़ित की तहरीर पर पु...