मिर्जापुर, जुलाई 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ के दिनेश गोयल एवं केंद्रीय चुनाव समिति ने लगातार दूसरे सत्र 2026-27 के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, आईआईए मिर्जापुर चैप्टर के चेयरमैन के रूप में कारपेट व्यवसायी आशीष बुधिया को निर्वाचित किया है। निर्वाचन की घोषणा के बाद आशीष बुधिया ने पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ दायित्व के निर्वहन करने का अपना संकल्प दोहराया। उनके चयन पर नगर के कारपेट व्यवसायियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: उद्योगपति श्रीश गुप्ता फिर बने आईआईए के चेयरमैन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...