बुलंदशहर, नवम्बर 17 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट में बतौर जज नियुक्त होने के बाद न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह अपनी बहन रामवती देवी पत्नी स्वर्गीय मदन लालसिंह से आशीर्वाद लेने उनके ससुराल नरसेना क्षेत्र के गांव बलरामपुर पहुंचे। बड़ी बहन रामवती देवी ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया और भाई को आशीर्वाद प्रदान किया। ग्रामीणों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। उनके भांजे दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद हाईकोर्ट में 27 सितंबर को न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह को बतौर जज नियुक्ति मिली थी। इसके बाद वह पहली बार घर पहुंचे। न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह ने युवाओं को मोटिवेट कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जीवन में कितनी भी कठिनाई आए लेकिन अपने पथ से डगमगाना नहीं चाहिए। इस मौके पर खानपुर थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.