सीतापुर, जून 17 -- हरगांव, संवाददाता। हरगांव के मोहल्ला तीर्थ वार्ड में बुधवार सुबह साधू के भेष में आए दो जालसाजों ने आशीर्वाद देने के बहाने महिला के गले से सोने की चेन पार कर दी। खुद के साथ ठगी का अहसास होने पर पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर हरगांव पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हरगांव के मोहल्ला तीर्थ वार्ड निवासी रूबी वर्मा के मुताबिक बुधवार को वह अपनी मां विद्यावती के साथ घर पर थी। इस बीच साधू के भेष में घर के बाहर दो व्यक्ति आए। वह खाना खिलाने के लिए कहने लगे। इस पर मां विद्यावती उनके लिए खाना लेने घर के भीतर चली गई। रूबी घर के बाहर ही दोनों साधुओं से बात कर रही थी। इस बीच उनमें से एक ने आशीर्वाद देने के बहाने उसके सिर पर हाथ फेरा। कुछ देर बाद दोनों साधू वहां से चले गए। दोनों के जाने के बाद रूबी ने अपने गले पर हाथ लगाया तो ...