मुंगेर, मार्च 9 -- धरहरा, एक संवाददाता। युगल रंजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के तहत फुलका मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में आशीर्वाद क्लब शीतलपुर और एमएफसी भागलपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में आशीर्वाद क्लब शीतलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएफसी भागलपुर को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। आशीर्वाद क्लब शीतलपुर की ओर से जर्सी नंबर 16 मोहम्मद सैफ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल दागा। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहा। मैच की निर्णायक मंडली में रामरक्षा यादव, सुधांशु कुमार, अजय कुमार और कृष्णानंद जी शामिल थे। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट के तहत सोमवार को स्पोर्टिंग क्लब फुलका और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.