मुंगेर, मार्च 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। फुलका के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित युगल रंजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में स्पोर्टिंग क्लब फुलका और आशीर्वाद क्लब शीतलपुर की टीम आमने-सामने थी। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी और मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद मैच का फैसला ट्राइब्रेकर के जरिए किया गया, जिसमें आशीर्वाद क्लब शीतलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्टिंग क्लब फूलका को 4-3 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। ट्राइब्रेकर के दौरान आशीर्वाद क्लब के गोलकीपर मोहम्मद आकिब ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार खेल को देखते हुए उन्हें सर्वश्रेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.