लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आशियाना के किला गांव में बुधवार को कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित कर्मचारी रोहित गौतम ने बताया कि उनकी टीम स्मृति प्लाजा के सामने वाली गली में स्मार्ट मीटर बदलने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग वहां आए और पतली गली होने के कारण अपनी गाड़ी हटाने के लिए दबाव बनाने लगे। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी हटाने में हुई मामूली देरी पर उन लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर मौके से फरार हो गए। वहीं अमौसी जोन के एक्सईएन (मीटर) योगेश जायसवाल ने बताया कि एएमआईएसपी तकनीशियन अपना कार्य कर रहे थे। दो अज्ञात व्यक्तियों ने न केवल कार्य में बाधा पहुंचाई, बल्कि कर्मियों के साथ हाथापाई भी की।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.