आशियाना क्लब ने जीती वॉलीबाल चैंपियनशिप
विकासनगर, जून 9 -- यूथ एवं इको क्लब लक्खनवाला की ओर से आयोजित अंडर-16 वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में शंकरपुर-रामपुर के आशियाना क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब प्राप्त किया, जबकि यूथ क्लब लखनवाला की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में होरावाला, छरबा, शंकरपुर, जस्सोवाला, बैरागीवाला, जमनीपुर तप्पड़, फतेहपुर, रामपुर समेत कई क्षेत्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता आशियाना क्लब को 2100 रुपये की नगद राशि, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए, जबकि उपविजेता यूथ क्लब लक्खनवाला को 1100 रुपये की नगद राशि, ट्रॉफी, मेडल देकर सम्मानित किया गया。 यह भी पढ़ें- सात दिवसीय बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर सह समर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.