आशिक को जेल माशूका को बेलः पत्नी की हत्या के आरोपी BDO-महिला दारोगा की प्रेम कहानी 6 साल पुरानी
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- बिहार के दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका एएसआई अनु कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया। मनोज को मंगलवार को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मनोज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि महिला दारोगा को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि 10 लाख रुपये दहेज के लिए पत्नी अमृता कुमारी की हत्या के आरोपित बीडीओ मनोज से पूछताछ में बेगूसराय में पदस्थापित एएसआई अनु कुमारी से उनके प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई। अमृता के भाई ने जहर दे बहन की हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि दोनों की लव स्टोरी 6 साल पुरानी है जिसमें मृतका अमृता कॉमन किरदार थी।अमृता की मौत के दिन भी पटना में मिले थे मनोज और अनु?...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.