पूर्णिया, मार्च 6 -- बैसा, एक संवाददाता।रौटा थाना क्षेत्र के मल्हारा मोड़ से कुछ दूरी पर एहसान रजा की संदिग्ध स्थिति में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में मृतक की पत्नी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने चचेरे भाई शिराज अंजुम के साथ मिलकर साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच अवैध संबंध था और इसी कारण दोनो ने मिलकर युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। हालांकि इस मामले का मुख्य सह आरोपी शिराज अंजुम अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिल...