उन्नाव, जून 23 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर के दरोगाबाग स्थित आशा अस्पताल में मंगलवार शाम को शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से पहले ही अस्पताल की पहली मंजिल पर धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ सक्रिय हो गया और तत्काल प्रयास करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। आग के कारण पहली मंजिल की बिजली सप्लाई भी ठप हो गई, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- ढीले तार और बाईपास एमसीबी बने रहे जान के दुश्मन बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से बिजली के उपकरणों में खराबी आई थी। उसके बाद धुआं फैलने लगा। अस्पताल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए मरीजों की सुरक्षा को प्राथम...