हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्धित उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी की एक दिवसीय बैठक 28 दिसंबर को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में होगी। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में यूनियन की हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष रिंकी जोशी ने बताया कि प्रांतीय बैठक में स्कीम वर्कर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार विधान परिषद की सदस्य (एमएलसी) शशि यादव मुख्य वक्ता होंगी। राज्य के सभी जिलों से आशा यूनियन की पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बैठक में सहभागिता करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.