बोकारो, मार्च 17 -- गोमिया। आशा सेवा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सीओ आफताब आलम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। यह दिन हमें महिलाओं की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का अवसर प्रदान करता है। यहां विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए, जिसका अवलोकन किया। उप मुखिया किरण देवी, आईईएल थाना के सब इंस्पेक्टर प्रदीप टोप्पो, एएसआई शशि भूषण कुजूर व रामदास मांझी सहित कई थे। स्टेला पुष्पिका लोपेश, मैरी कैलाशम, रेजिना बाह, गीता देवी, अस्मिता लकड़ा, गौरेटी मुर्मू व सुमित्रा बास्के की अहम भूमिका रही। बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.